POLITICS – कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘ राट्रपत्नी ‘ कहने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया, जिसमें उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ” राट्रपत्नी ” कहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, बाद में अधीर रंजन ने माफ़ी भी मांगी और उन्होंने इसे “गलती” और “जीभ का फिसलना” बतया।
इसको लेकर इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा साथ ही स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगने चाहिए वही आपको बता दे संसद में हुए हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।