SPORTS – भारत के बेहतरीन भाला फेक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से अपने नाम का परचम लहराया है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में ऐतिहासिक जीत हासिल की भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हलाकि नीरज गोल्ड जितने से चूक गए फिर भी उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया।
विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट पर 88.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जितने वाले 24 वर्षीय पहले पुरुष है बन गए है। ग्रेनाडा के गत चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। चेक गणराज्य के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज ने 88.09 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
पीएम मोदी ने रविवार की सुबह ट्विटर पर चोपड़ा को भारत के ‘सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों’ में से एक करार दिया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! #WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर @Neeraj_chopra1 को बधाई।”उन्होंने कहा, “यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! इन्हें शुभकामनाएं @नीरज_चोपरा1 #WorldChampionships में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।