PATNA: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पोलो रोड पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 1974 के जे0पी0 आंदोलन के प्रखर सेनानी और हमारे पुराने साथी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है और मैं मर्माहत हूँ। उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व नरेन्द्र सिंह के पुत्र विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी है।स्व० नरेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट