PATNA: अभी-अभी की बड़ी खबर बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार दिए गए है। 21 जून को सजा के बिंदु पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह एम्बुलेंस से सिविल कोर्ट पहुंचे जहां अनंत सिंह ने काला चश्मा पीली गमछी और सफेद कुर्ता पहने हुए थे।
आपको बता दें कि लंबे समय से पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। उनके खिलाफ घर में एके-47 रखने के मामले में आज विशेष कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा।
इससे पहले कल मामले में अंतिम बहस पूरी हो गई थी। जिसके बाद जज त्रिलोकी दुबे ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था। विधायक अनंत सिंह को लेकर कोर्ट पूरी तरह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर आने जाने वाले की जांच कर रही है।