RANCHI: रांची की घटना के बीच बाबू लाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 2 बजे प्रशासन ने राजधानी राँची के जिस मेन रोड सड़क पर फ्लैग मार्च निकाला ठीक वहीं 3 बजे इतनी बड़ी वारदात हुई है।
असामाजिक तत्वों की पत्थरबाज़ी और गोली चलाने के जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ रही है। आखिर कहाँ सोया हुआ था झारखंड सरकार का सूचना तंत्र? हथियार, पत्थर के साथ इतने बड़े पैमाने पर उपद्रव अनायास नहीं हो सकता, जाहिर है इसके पीछे बड़ी साजिश रही होगी।
रांची के मेन रोड में जहां 2 दिन पहले जेवर व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या हुई वहां भी उपद्रवी पत्थर चलाते दिख रहे हैं। निश्चित रूप से ये सुरक्षा तंत्र और प्रशासन की विफलता है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान का राजधानी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी विरोध किया. बयान के विरोध में रांची के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट