PATNA: आंख में आंसू बाए हाथ में दावे अपने छोटे बच्चों और दूसरे हाथ में आवेदन लिए लकी आज अपने भाग्य को कोस रही है। 15 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ससुराल आने वाली बहू आज पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रही है। आखिर कब तक चुप रहे एक महिला जब उसका शराबी पति कर्ज के बोझ में दवा हो और पत्नी को गैर मर्दों के साथ सोने के लिए कहता हो। एक इज्जतदार पत्नी आखिर इस जुल्म को कैसे सहेगी पैसे के लिए लोभी ससुराल वालों ने हिंदू धर्म से क्रिश्चियन धर्म अपना लिया।
इसे भी धर्म परिवर्तन करने को विवश करने की खूब कोशिश की लेकिन लकी ने मना कर दिया। इसका खामियाजा इसके परिवार की सास और पति राम नारायण भगत, सास सुमित्रा देवी, देवर विष्णु भगत, ननंद गीता और ममता ने इसे घर से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं सास ने बाल पकड़कर जमकर बहू की पिटाई की। इसका मंगलसूत्र छीन लिया। इसके पति ने इसके शरीर पर इतने चोट के निशान दिए कि लकी दिखा नहीं सकती। कर्ज लेकर शराब पीना और धोखा देकर किसी महिला को शादी में फंसा दूसरी शादी रचाने वाला राम नारायण भगत से न्याय की गुहार लगा रही है।
8 साल की बेटी ने अपने पिता और दादी से इंसाफ मांग रही है बार-बार कहती है पापा मारते थे शराब पीते थे और नंगा करके पीते थे। पटना के दीघा इलाके में रहने वाली लकी देवी जल्द ही चाहती है ताकि उसे न्याय मिले। इसके लिए वह सीएम नीतीश कुमार से गुहार भी लगा रही है। जल्द ही जनता दरबार में फरियादी बनकर जाएगी। समाज में ऐसी कई लकी देवी हैं जो आज भी अपने पति और ससुराल की प्रताड़ना झेल रही है। न जाने कब ऐसी महिला को उसका अपना अधिकार मिलेगा और ऐसे पति से न जाने कब छुटकारा।
कैमरापर्सन चंदन के साथ संजय कुमार मुनचुन की स्पेशल रिपोर्ट