द एचडी न्यूज डेस्क : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान आज यानी रविवार को बिहार के नालंदा जिलें के निमा कौल गांव में सोनू कुमार से मिलने पहुंचे. साथ में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय यादव साथ मौजूद हैं. वहीं चिराग ने सोनू कुमार एवं उनके परिवार से मुलाकात की और सोनू की माताजी को सोनू की शिक्षा के लिए पैसे भेंट किए.
वहीं पटना से जिला नालंदा जाने के क्रम में नालंदा बॉर्डर पर चिराग पासवान को जनता एवं कार्यकर्ता साथियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. चिराग ने सोनू कुमार के घर पहुंचकर उसके परिवार से भी मिले. साथ ही उन्होंने कहा कि बेबाकी से सीएम नीतीश कुमार के समक्ष उनकी शराबबंदी की पोल खोलने वाले एवं बिहार की बेहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले सोनू कुमार से मुलाकात की.
https://twitter.com/LJP4India/status/1528252136584118273?s=20&t=m1sz8eftjdrNk1-qd_rEOw
https://twitter.com/LJP4India/status/1528252115583348736?s=20&t=m1sz8eftjdrNk1-qd_rEOw
https://twitter.com/LJP4India/status/1528256162088357889?s=20&t=m1sz8eftjdrNk1-qd_rEOw
यह भी देखें : https://youtu.be/a0CFfcV8ig8
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट