BIHAR: भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए काम करने वाला दो युवक गिरफ्तार किया गया है। इंडिया में लेमन सोडा बेचने वाला दो युवक पाकिस्तान का एजेंट था। दोनों की युवक की पहचान हो गई है। एक बिहार के मधुबनी का रहने वाला है तो दूसरा कोलकाता का रहने वाला। दोनों युवक मिलकर अमृतसर स्टेशन के बाहर लेमन सोडा की दुकान चलाता था।
मगर देश में रहते हुए काम पाकिस्तान का करता था। पाकिस्तानी खुफिया ISI एंजेंट की पहचान मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र निवासी शमशाद के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तानी एजेंट्स को स्पेशल ऑपरेशन के तहत गिरफ्तारी हुई है। जिनके पास से अमृतसर एयरफोर्स व इंडियन आर्मी की तस्वीरें भी हाथ लगी हैं। दोनो के पास से सैन्य नक्शा सहित कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई है। भारतीय सेना की जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेजने वाले दोनों युवकों को कॉल डिटेल के आधार पर पकड़ा गया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के कॉल डिटेल के बाद पंजाब पुलिस के स्पेशल विंग ने इन दोनों युवकों पर नजर रखना शूरु कर दिया। जब दोनों के खिलाफ पुख्ता सबुत मिल गए तब इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि शमशाद के पिता मधुबनी के भाजा गांव में ही किसान का काम करते हैं उनका कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है। पुलिस उसे फंसा रही है। शमशाद पन्द्रह साल से बाहर रह रहा है. ..तकरीबन ढेड महीने पहले गांव से अमृतसर गया था, रात में पुलिस ने फोन कर शमशाद की गिरफ्तारी की सूचना दी है। यदि वह निर्दोष है तो उसे रिहा किया जाए और यदि वह दोषी है तो कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी की बात पूरे गांव में फैल गई है। परिवार के साथ आस पास के लोगों का नजरिया शमशाद के परिवार के प्रति बदल रहा है। इस बीच शमशाद की पत्नी अपने बच्चों के बीच खरबूज की दुकान चला रही है। शमशाद के बारे में परिवार ने इन्हे पूरी जानकारी नहीं दी है…हमने भी जब शमशाद के बारे में पूछा तो शमशाद की पत्नी ने जानकारी नहीं होने की बात कही।
यह भी देखें : https://youtu.be/hsVFFuJRDto
बिहार डेस्क की रिपोर्ट