PATNA: राजधानी के बापू सभागार में एकम् के द्वारा 21 मई को मुक्ति गुरु श्री प्रीताजी और श्री कृष्णाजी के द्वारा एक्सपीरिएंस एनलाइटनमेंट शुरू किया जा रहा है। 2022-23 में दुनिया के छह महाद्वीपों में विश्व यात्रा की जाएगी।
इस मुक्ति दीक्षा कार्यक्रम में और भी मुनि शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक ने मीडिया से खास बातचीत में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 25 सौ साल पहले पटना को पाटलिपुत्र भी कहा जाता था, जिस जगह से गौतम बुद्ध ने मुक्ति का ज्योत फैलाया था।
इसी पवित्र स्मृति के सम्मान में एकम के मुक्ति मुक्ति गुरु श्री प्रीताजी और श्री कृष्णाजी के द्वारा एक्सपीरिएंस एनलाइटनमेंट शुरू किया जा रहा है। 2022-23 में दुनिया के छह महाद्वीपों में विश्व यात्रा की जाएगी।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
