PATNA: बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट अब सच सामने होने लगी है। कुछ दिन पहले तक सीएम की खामोशी ने राजनीति में संशय बनाए रखा मगर आज बुद्ध स्मृति पार्क में मीडिया से कैबिनेट विस्तार के पूछे गए सवाल पर सीएम नीतीश ने साफ कहा कि जिन दिन होगा मंत्रिमंडल का विस्तार आप सभी को पता चल जाएगा। सीएम नीतीश कुमार के हाउ भाव और बॉडी लैंग्वेज से भी साफ लग रहा था कि बात बन गई है। जल्द कैबिनेट विस्तार की पूरी संभावना है।
आपको बता दें कि 9 फरवरी 2021 को बिहार कैबिनेट का विस्तार किया गया था। लेकिन मुकेश सहनी के एनडीए से अलग होने के बाद बिहार के उपमुख्यंत्री ने कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई थी। उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि केन्द्रीय नेतृत्व इसका निर्णय लेगा। भूपेन्द्र यादव के सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद यह पक्की हो गई कि बिहार में कैबिनेट का विस्तार तय है लेकिन कब होगा इस सवाल पर अभी भी संशय है।
16 नवंबर 2020 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सातवी बार शपथ ली थी। उस समय 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बिहार में सीएम सहित कुल 35-36 मंत्रियों की जगह है। फिलहाल तीस मंत्री बिहार में है। आंकड़ों को देखा जाए तो कम से कम पांच या छह मंत्री और बनाए जा सकते हैं।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट