द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर है. सीएम नीतीश ने आला अधिकारियों को निर्देश दे दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में इस मामले को सुलझाएं. इसमें जो भी दोषी हो सख्त सजा मिलेगी. सीएम ने कहा कि छोटा क्लू भी मिले तो उस पर जांच हो. बता दें कि ईओयू की टीम इस मामले को लेकर जांच तेज कर दी है. मंगलवार को ईओयू की टीम ने बड़हरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
