इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुरी फिल्म से जुड़ी है जहां भोजपुरी के स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की अपील की है। अपील के जरिए पवन सिंह ने कैबिनेट से जल्द से जल्द कानून बनाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि भोजपुरी गीतों के लिए बने कानून ताकि भोजपुरी से अश्लीलता के साथ साथ जाति का जो
घिनौना बीच बोया जा रहा है उसे खत्म किया जाए। जातिवाद का जहर बोया जा रहा है जिसे खत्म करने का समय आ गया है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ये अपील की है। आपको बता दे कि हाल के दिनों में पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच विवाद हुआ था जिसमें पवन सिंह ने लंबी लकीर खीचने की बात कही थी। जिसका विरोध खेसारी लाल ने किया था। जाति और अश्लीलता को लेकर भोजपुरी के गीतो पर खूब विवाद चल रहा है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट।