रांची:- झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें सबसे तेजी से राजधानी रांची में मरीजों की तादाद बढ़ी है। अब तक रांची में 94 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज हिंदपीढ़ी से हैं। लेकिन अब भी कई लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी लोग बिना वजह घरों से बाहर निकले। भीड़ में सब्जी की खरीदारी की। ऐसी तस्वीर कोराेना संक्रमण के चेन को नहीं तोड़ पाएगी। हालांकि राजधानी रांची में पुलिस की सख्ती बढ़ी है।