द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार विधान परिषद चुनाव का आज यानी सात अप्रैल को परिणाम आएगा. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है. 24 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में कुल 187 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई है. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 24 सीटों पर चार अप्रैल को हुई वोटिंग का सात अप्रैल को परिणाम आएगा. पटना में आर्यभट नॉलेज यूनिवर्सिटी में वोटों की गिनती होगी.
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर से जदयू के दिनेश सिंह 4400 वोटों से जीते. दिनेश सिंह को मिले 5174 वोट मिले. दिनेश सिंह को कुल वैध वोटों का 85 फीसदी वोट मिला. राजद के शम्भू सिंह को 774 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को मात्र 21 वोट मिला.
मुजफ्फरपुर से जदयू के दिनेश सिंह जीते. केवल औपचारिक ऐलान करना बाकी है. दिनेश सिंह 5171 जबकि राजद के शम्भू सिंह को 767 वोट मिले. पटना एमएलसी सीट से राजद प्रत्याशी कार्तिक कुमार आगे चल रहे हैं. नवादा में चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है. राजबल्लभ के भतीजे निर्दलीय अशोक यादव की जीत हुई है. सारण से बीजेपी के बागी आगे हैं. सारण सीट से निर्दलीय सच्चिदानंद राय आगे चल रहे हैं. बीजेपी ने टिकट काटा था. मैदान में निर्दलीय उतर गए थे.
कौन कहां से जीता
. पटना से कार्तिकेय कुमार सिंह (RJD)
. गया से कुमार नगेंद्र उर्फ रिंकू यादव (RJD)
. भोजपुर से राधाचरण साह (JDU)
. औरंगाबाद से दिलीप सिंह (BJP)
. रोहतास-कैमूर से संतोष कुमार सिंह (BJP)
. सीतामढ़ी से रेखा कुमारी (JDU)
. समस्तीपुर से डॉ तरुण कुमार (BJP)
. पूर्णिया से डॉ दिलीप जायसवाल (BJP)
. कटिहार से अशोक अग्रवाल (BJP)
. मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह (JDU)
. नालंदा से रीना यादव (JDU)
. वैशाली से भूषण राय (LJP-P)
. गोपालगंज से राजीव कुमार (BJP)
. दरभंगा से सुनील चौधरी (BJP)
. भागलपुर से विजय सिंह (JDU)
. मुंगेर से अजय कुमार सिंह (RJD)
. पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार (RJD)
. सारण (छपरा) से सच्चिदानंद राय (IND)
. नवादा में अशोक यादव (IND)
. सीवान से विनोद जायसवाल (RJD)
