रांची ब्यूरो
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी विंग पहुंचकर यहां भर्ती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद भी मौजूद थे।
सीएम ने लिया दीपक प्रकाश की सेहत का जायजा, डॉक्टरों से ली जानकारी
Leave a comment
Leave a comment