द एचडी न्यूज डेस्क : नवरात्र और रामनवमी पर्व के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे. इसको लेकर पटना पुलिस की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बाद शुक्रवार को पटना के कई थाना क्षेत्रों में पटना पुलिस के जवानों और पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसी कड़ी में पटना के कोतवाली थानेदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाने की पुलिस ने इलाके में बाइक फ्लैग मार्च किया है.
इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के कई इलाकों में घूम-घूमकर पटना पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर नकेल कसते नजर आई है. वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को देखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चलाया गया है. खास करके पटना जंक्शन और उसके आसपास अतिक्रमण करने वाले खोमचे ठेले वालों पर भी नकेल कसने का काम पटना पुलिस की टीम ने किया है.
अन्नु प्रकाश की रिपोर्ट
