द एचडी न्यूज डेस्क : तेलंगाना के सिकंदराबाद में कबाड़ी की गोदाम में लगी आग से 11 बिहारियों की मौत हो गई है. आज इनका पार्थिव शरीर विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा. इसके बाद यहां से इनके गांव के लिए रवाना किया जाएगा. बता दें कि फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में बिहार के 11 मजदूर जलकर मर गए थे. उन 11 मजदूरों में से छह मजदूरों का शव हैदराबाद से विमान के द्वारा पटना लाया गया. जिला प्रशासन के द्वारा उन मजदूरों के शवों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की गई थी. मजदूरों के परिजन भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे.
आपको बता दें कि इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. सीएम ने कहा कि वहां कि राज्य सरकार पांच पांच-पांच लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. उनके पार्थिक शरीर को पटना लाने का भी खर्च वहां कि राज्य सरकार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है.
दरअसल, इस दर्दनाक हादसे में शिकार होकर मरने वाले आठ मजदूर बिहार के छपरा जिला के रहने वाले हैं. हैदराबाद के गांधी अस्पताल में सभी 11 मजदूरों का पोस्टमार्टम कराया गया है.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
