द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में जहरीली शराब से हुई घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है. गलती को छुपाने का काम प्रशासन कर रहा है. पोस्टमार्टम क्यों होता है किसी मामले को उजागर हो सके.
तेजस्वी ने पिता लालू प्रसाद यादव के सेहत को लेकर कहा कि रांची में तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण से दिल्ली एम्स में रेफर किया गया था. दिल्ली जाने के क्रम में भी उनकी तबीयत और भी खराब हुई है. एम्स में उनका इलाज चल रहा है. एम्स में पहले भर्ती ना लेने पर का डॉक्टर रिपोर्ट देखकर भर्ती ले रहे हैं उसमें कोई दिक्कत नहीं है.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
जहरीली शराब की घटना पर तेजस्वी ने कहा- गलती को छुपाने का काम कर रहा प्रशासन
Leave a comment
Leave a comment
