By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
THE HD NEWS
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Jharkhand
  • Crime
  • Politics
  • National
  • Sports
  • Business
Font ResizerAa
THE HD NEWSTHE HD NEWS
Search
Follow US
JharkhandUncategorised

झारखंड में एक साथ 35 IPS का तबादला, कई जिलों के SP बदले

Gaurav Singh
Last updated: 29th April 2020 5:18 am
By Gaurav Singh
Share
5 Min Read
SHARE

कोरोना वायरस की त्रासदी के बीच मंगलवार को एक साथ झारखंड के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल किए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 35 आइपीएस अफसरों का एक साथ ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। बताया गया कि राज्‍य में कानून व्‍यवस्‍था की गिरती साख को लेकर झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला किया है। हाल के दिनों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल और नए डीजीपी के आने के बाद इतने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना पहले ही जाहिर की जा रही थी। रांची के ग्रामीण एसपी रिषभ कुमार झा को चतरा का एसपी बनाया गया है

धनबाद, जमशेदपुर सहित 12 जिलों के एसएसपी-एसपी बदले

सरकार ने राज्य के 35 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में धनबाद-जमशेदपुर सहित 12 जिलों के एसएसपी-एसपी, पांच रेंज डीआइजी और पांच नव प्रोन्नत डीआइजी भी शामिल हैं। कई नए चेहरे को जिले की कप्तानी मिली है। लोहरदगा में जहां प्रियंका मीणा एसपी बनकर जा रही हैं, वहीं साहिबगंज में अनुरंजन किस्पोट्टा को कप्तानी का मौका मिला है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की देर शाम सभी 35 आइपीएस अधिकारियों की तबादला संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

यहां सूची में देखें किन आइपीएस अफसरों के हुए तबादले… कौन कहां गए

डीआइजी

  1. अखिलेश कुमार झा : विशेष शाखा से रांची, पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  2. अमोल होमकर वीनूकांत : रांची से हजारीबाग।
  3. राजकुमार लकड़ा : दुमका से गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन।
  4. कुलदीप द्विवेदी : कोल्हान से झारखंड जगुआर।

एसपी से डीआइजी में प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण

  1. ए. विजया लक्ष्मी : एसपी एटीएस से डीआइजी कार्मिक, डीआइजी बजट का अतिरिक्त प्रभार।
  2. नरेंद्र कुमार सिंह : एसपी देवघर से डीआइजी दुमका।
  3. राजीव रंजन सिंह : एसपी पाकुड़ से डीआइजी कोल्हान।
  4. शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी एसटीएफ से डीआइजी रेल।
  5. सुदर्शन प्रसाद मंडल : एसपी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा से डीआइजी सीएम सुरक्षा विशेष शाखा।

एसपी रैंक

  1. अनूप बिरथरे : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
  2.  सुनील भास्कर : एसपी सीआइडी से एसपी एससीआरबी।
  3. पटेल मयूर कन्हैयालाल : एसपी हजारीबाग से समादेष्टा जैप-8 पलामू। समादेष्टा आइआरबी-10 पलामू का अतिरिक्त प्रभार।
  4. एम. तमिल वाणन : एसपी कोडरमा से एसएसपी जमशेदपुर।
  5. वाइएस रमेश : एसपी दुमका से एसपी गोड्डा। इन्हें समादेष्टा आइआरबी-8 का अतिरिक्त प्रभार।
  6.  कार्तिक एस. : एसपी सरायकेला-खरसांवा से एसपी हजारीबाग। इन्हें समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार।
  7. अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी गढ़वा से एसपी विशेष शाखा।
  8. शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल : एसपी गोड्डा से एसपी झारखंड जगुआर। एसपी एटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  9. मोहम्मद अर्शी : एसपी अभियान नक्सल से एसपी सरायकेला-खरसांवा।
  10. प्रियदर्शी आलोक : एसपी लोहरदगा से समादेष्टा जैप-3, गोविंदपुर धनबाद।
  11. किशोर कौशल : एसएसपी धनबाद से एसपी जेएपीटीसी पद्मा। एसपी जेपीए का भी प्रभार।
  12. अखिलेश बी. वारियर : एसपी चतरा से एसएसपी धनबाद।
  13. अंजनी कुमार झा : एसपी सीआइडी हैं। इन्हें एसपी आइटीएस का अतिरिक्त प्रभार।
  14. अंबर लकड़ा : समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन से एसपी दुमका। इन्हें समादेष्टा एसआइआरबी-1 दुमका का अतिरिक्त प्रभार।
  15. हरिलाल चौहान : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन का अतिरिक्त प्रभार।
  16. प्रियंका मीणा : एसपी आइटीएस से एसपी लोहरदगा।
  17. अमन कुमार : एसपी साहिबगंज से एसपी सीटीसी मुसाबनी।
  18. अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी जेएपीटीसी पद्मा से एसपी साहिबगंज।
  19. मणिलाल मंडल : एसपी एसीबी से एसपी पाकुड़।
  20. आनंद प्रकाश : एसपी विशेष शाखा से एसपी रेल जमशेदपुर।
  21. एहतेशाम वकारिब : एसपी रेल जमशेदपुर से एसपी कोडरमा।
  22. खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव : एसपी एससीआरबी एसपी गढ़वा।
  23. पीयूष पांडे : एसपी ग्रामीण जमशेदपुर से एसपी देवघर। इन्हें समादेष्टा जैप-5 का अतिरिक्त प्रभार।
  24. सौरभ : एसपी सिटी रांची को एसपी ग्रामीण रांची का अतिरिक्त प्रभार।
  25. ऋषभ कुमार झा : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…
  • ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन
  • बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…
  • बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है
  • ब्रेकिंग न्यूज़: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा इस्तीफा, नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Categories

You Might Also Like

HD SpecialJharkhand

ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन

By sweetysharma
ChapraHD SpecialNationalUncategorised

छपरा में 45 वी जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में 27 राज्य के 500 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

By sweetysharma
Uncategorised

फसल चराने का किया विरोध तो दबंगों ने किसान के घर में लगाई आग, चलाई गोली, परिजनों ने किया सड़क जाम

By sweetysharma
HD ExclusiveJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला ED का 10वां समन, मुख्यमंत्री से मांगा पूछताछ का वक्त, नहीं बताया तो…

By sweetysharma

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
More Info

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?