द एचडी न्यूज डेस्क : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब खबर सामने आया है. राजधानी में पकड़ुआ विवाह का मामला प्रकाश में आया है. लड़का गया का रहने वाला है और लड़की पटना सिटी इलाके की. लड़का रिश्ते में लड़की की भाभी का भाई है. लड़का का आरोप है कि जब बहन से मिलने पहुंचा तो लोगों ने पकड़कर जबरन शादी करवा दी. यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई. जोर-जबरदस्ती की शादी को लड़का मानने को तैयार नहीं है. इसके खिलाफ लड़की ने महिला थाने में आवेदन दिया है.
लड़की के अनुसार शादी से पहले लड़का के साथ उसका प्रेम-संबंध था. इसी कारण घर वालों से शादी करा दी. उसकी क्या गलती है. वहीं लड़का किसी भी हालत में लड़की को रखने को तैयार नहीं है. महिला थाने ने लड़के को एक दिन की मोहलत दी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट