बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनपुर पहाड़ी के ऊपर प्रेमी युगल ने पेड़ में साड़ी के फंदे से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने में जुट गई है।पुलिस ने प्रथम दृष्टिया इसे आत्महत्या माना है। दोनों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई गई है। वही मृतक युवक के पास 18 मार्च का गोमो से बोकारो तक का रेल टिकट के साथ बैक ऑफ इंडिया गोमो ब्रांच का एटीएम पर्ची भी बरामद हुआ है। पुलिस इस आधार पर गोमो पुलिस से संपर्क कर शव की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से शव की पहचान करने में सफल नही हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक गांव के लोग सुबह दातुन तोड़ने पहाड़ के ऊपर जंगल मे गए हुए थे। उसी दौरान पेड़ में महिला के साड़ी से लटके दोनों को देखा। साथ ही शव के नीचे खाने पीने का सामान भी बिखरा पड़ा था।इसकी सूचना लोगो ने सेक्टर 12 थाना को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
बोकारो से राकेश की रिपोर्ट