द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी बुधवार को एक साथ 86 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,60,225 हो गई है. राजधानी पटना में आज 32 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,338 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अरवल तीन, बांका चार, बेगूसराय तीन, भागलपुर एक, दरभंगा एक, पूर्वी चंपारण दो, गया तीन, गोपालगंज एक, कैमूर छह, लखीसराय पांच, मुजफ्फरपुर दो, नालंदा दो, पटना 32, रोहतास दो, समस्तीपुर एक, सारण आठ सीवान दो, वैशाली तीन और पश्चिमी चंपारण में पांच मरीज मिले हैं.
