द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 160 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,60,139 हो गई है. राजधानी पटना में आज 67 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,425 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया तीन, अरवल एक, औरंगाबाद तीन, बांका दो, बेगूसराय नौ, भागलपुर चार, भोजपुर एक, बक्सर एक, दरभंगा एक, पूर्वी चंपारण दो, गया 13, जमुई एक, कटिहार एक, लखीसराय चार, मधेपुरा एक, मधुबनी एक, मुंगेर एक, मुजफ्फरपुर आठ, नालंदा तीन, नवादा एक, पटना 67, पूर्णिया दो, रोहतास एक, सहरसा छह, समस्तीपुर एक, सारण 11 शिवहर तीन, सीतामढ़ी एक, सीवान चार, सुपौल एक, और वैशाली में दो मरीज मिले हैं.
