By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
THE HD NEWS
  • About us
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Jharkhand
  • Crime
  • Politics
  • National
  • Sports
  • Business
Font ResizerAa
THE HD NEWSTHE HD NEWS
Search
Follow US
BiharPatnaPoliticsTrending

निर्विरोध MLC बने शाहनवाज़ और सहनी, NDA ने बनाया था उम्मीदवार

Bj Bikash
Last updated: 22nd January 2021 10:15 am
By Bj Bikash
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की बिहार विधान परिषद् में एंट्री हो गई है. एनडीए के ये दोनों नेता निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं. दरअसल इन दोनों के अलावा किसी भी दल या गठबंधन ने किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था. ऐसे में इन दोनों की जीत पहले से ही सुनिश्चित थी.

विधान परिषद के औपचारिक ऐलान के बाद शहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हृदय से आभारी हूं. शहनवाज ने लिखा कि 1986 से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जब भी और जो भी जिम्मेदारी मिली, अब तक बखूबी उसका निर्वहन करता रहा हूं. आगे भी पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा.

बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री @ShahnawazBJP व श्री @sonofmallah को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। pic.twitter.com/kRFMQ68RNu

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) January 21, 2021

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार विधान परिषद के सदस्य का सर्टिफिकेट प्राप्त किया. देश के गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.

I have been a @BJP4India karyakarta since 1986 and whatever responsibility the party has given me, I have always discharged it with complete dedication and commitment. https://t.co/xYWek09YWv

— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) January 21, 2021

बताते चलें कि विधान परिषद् में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जगह बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा की जगह मुकेश सहनी विधान परिषद् पहुंचे हैं. एनडीए के इन दोनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि एनडीए गठबंधन के चारों घटक दल मिलजुल कर काम कर रहे हैं.

बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार विधान परिषद के सदस्य का सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं NDA गठबंधन के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार। pic.twitter.com/CHeBrERhz9

— Mukesh Sahani (@sonofmallah) January 21, 2021

मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा. अब ऐसे में माना जा रहा है कि शाहनवाज के विधान परिषद् जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही हो जाएगा. मुकेश सहनी पहले से ही नीतीश कैबिनेट में शामिल हैं.

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…
  • ED से 10वां समन मिलते ही देर रात दिल्ली रवाना हुए CM हेमंत सोरेन
  • बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…
  • बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है
  • ब्रेकिंग न्यूज़: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा इस्तीफा, नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Categories

You Might Also Like

Big BreakingHD SpecialPatnaPolitics

नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के सीएम, देखे मंत्रियों के लिस्ट…

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में भाजपा के समर्थन में नई सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ…

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

बिहार में बीजेपी समर्थन से 9वीं बार शपथ को तैयार नीतीश कुमार, सबसे ज्यादा बार शपथ लेने का होगा बड़ा रिकॉर्ड है

By sweetysharma
Big BreakingBiharHD ExclusivePatnaPolitics

ब्रेकिंग न्यूज़: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सौंपा इस्तीफा, नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

By sweetysharma

About us

The HD News is a Renowned News & Media organization operated from Bihar & Jharkhand. Read latest hindi news, political news, and various articles in entertainment, gadgets, health and technology. Subscribe to our news portal for daily news updates.

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
More Info

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?