द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी बुधवार को एक साथ 209 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,59,281 हो गई है. राजधानी पटना में आज 105 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,311 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अरवल छह, औरंगाबाद तीन, बांका छह, बेगूसराय दो, भागलपुर दो, दरभंगा चार, पूर्वी चंपारण दो, गया तीन, जहानाबाद दो, कैमूर छह, कटिहार चार, खगड़िया एक, लखीसराय एक, मुजफ्फरपुर 10, नालंदा दो, पटना 105, पूर्णिया पांच, रोहतास सात, सहरसा एक, समस्तीपुर एक, सारण सात, सीतामढ़ी तीन, सीवान चार, सुपौल एक, वैशाली 16 और पश्चिमी चंपारण में दो मरीज मिले हैं.
