द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. विधान परिषद के दो सीटों के लिए बीजेपी की ओर से सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी की ओर से मुकेश सहनी आज नामांकन किया. दोनों नेता पटना आयुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया.
इन दोनों नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, मंत्री जिवेश मिश्रा, विधायक नंदकिशोर यादव और भाजपा एमएलसी व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख सहित बीजेपी-जदयू के कई नेता नामांकन के इस कार्यक्रम में मौजूद रहे.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
