द एचडी न्यूज डेस्क : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. वीआईपी प्रमुख व मंत्री मुकेश सहनी 18 जनवरी यानी सोमवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए की सीट से नामांकन करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की.
मुकेश सहनी ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के भरोसे के लिए धन्यवाद. उन्होंने अभी फ़ोन पर मुझे विधान परिषद के उप निर्वाचन के लिए NDA प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना दी है. मुझे इस योग्य समझने के लिए गृह मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं NDA के सभी नेताओं को कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं. कल 18 जनवरी को हम नामांकन करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि वीआईपी पार्टी व निषाद विकास संघ के हमारे सारे कार्यकर्त्ताओं को भी कोटि कोटि धन्यवाद, आपके समर्थन व स्नेह से ही हम आगे बढ़ रहे हैं. पार्टी के हितों व आपके अधिकारों का ध्यान एनडीए गठबंधन में पूरे तरीके से सम्मान के साथ रखा जा रहा है.
