द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 344 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,57,335 हो गई है. राजधानी पटना में आज 143 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,251 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया एक, अरवल तीन, औरंगबाद नौ, बांका 10, बेगूसराय 31, भागलपुर आठ, भोजपुर नौ, दरभंगा छह, पूर्वी चंपारण तीन, गया पांच, गोपालगंज चार, जहानाबाद 13, कैमूर दो, कटिहार दो, खगड़िया छह, लखीसराय चार, मधेपुरा दो, मधुबनी छह, मुंगेर दो, मुजफ्फरपुर 13, नालंदा छह, नवादा नौ, पटना 143, पूर्णिया तीन, रोहतास 12, सहरसा एक, समस्तीपुर नौ, सारण सात, शिवहर एक, सीवान छह, वैशाली सात और पश्चिम चंपारण में एक मरीज मिले हैं.
