द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी रविवार को एक साथ 359 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,56,778 हो गई है. राजधानी पटना में आज 172 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,489 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अरवल चार, औरंगबाद पांच, बांका तीन, बेगूसराय 18, भागलपुर तीन, भोजपुर आठ, बक्सर छह, दरभंगा सात, पूर्वी चंपारण एक, गया 11, जहानाबाद सात, कैमूर दो, कटिहार एक, खगड़िया चार, किशनगंज दो, लखीसराय चार, मधेपुरा दो, मधुबनी नौ, मुजफ्फरपुर 11, नालंदा आठ, पटना 172, पूर्णिया पांच, रोहतास 12, सहरसा 18, समस्तीपुर तीन, सारण आठ, सीतामढ़ी तीन, सीवान 12, सुपौल दो, वैशाली पांच और पश्चिम चंपारण में तीन मरीज मिले हैं.
