द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी शुक्रवार को एक साथ 452 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,55,926 हो गई है. राजधानी पटना में आज 203 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,558 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया छह, अरवल नौ, बांका एक, बेगूसराय 27, भागलपुर 19, भोजपुर तीन, बक्सर सात, दरभंगा 19, पूर्वी चंपारण तीन, गया सात, गोपालगंज पांच, जहानाबाद छह, कैमूर छह, कटिहार तीन, खगड़िया नौ, किशनगंज दो, लखीसराय एक, मधेपुरा दो, मधुबनी दो, मुंगेर 26, मुजफ्फरपुर 17, नालंदा छह, पटना 203, पूर्णिया 25, रोहतास एक, सहरसा एक, समस्तीपुर चार, सारण दो, शेखपुरा दो, शिवहर सात, सीतामढ़ी पांच, सीवान तीन, सुपौल एक, वैशाली 11 और पश्चिम चंपारण में एक मरीज मिले हैं.
