पटना : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. रविवार को एक साथ 599 नए मरीज मिले. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,47,244 हो गई है. राजधानी पटना में 255 नए मरीज मिले. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,976 हो गई है.

आपको बता दें कि विगत 24 घंटे में कुल 1,18, 915 टेस्ट सैंपल की जांच हुई है. अबतक कुल 2,40,915 मरीज ठीक हुए हैं. वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 4,976 है. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.44 है. राज्य में अबतक 1,352 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को अररिया पांच, अरवल पांच, औरंगाबाद एक, बांका 13, बेगूसराय 25, भागलपुर सात, भोजपुर 14, बक्सर सात, दरभंगा दो, पूर्वी चंपारण छह, गया 10, गोपालगंज दो, जमुई तीन, जहानाबाद 10, कैमूर चार, कटिहार सात, किशनगंज पांच, लखीसराय 26, मधेपुरा छह, मधुबनी तीन, मुंगेर नौ, मुजफ्फरपुर 35, नालंदा 10, नवादा 13, पटना 255, पूर्णिया सात, रोहतास सात, सहरसा नौ, समस्तीपुर 10, सारण 36, शिवहर पांच, सीतामढ़ी 12, सीवान पांच, सुपौल 12, शेखपुरा एक, वैशाली नौ और पश्चिमी चंपारण में आठ मरीज मिले हैं.


