द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 684 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,40,249 हो गई है. राजधानी पटना में आज 265 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,834 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 17, औरंगाबाद 10, बांका दो, बेगूसराय 14, भागलपुर 10, भोजपुर एक, बक्सर छह, दरभंगा सात, पूर्वी चंपारण 15, गया 20, गोपालगंज सात, जमुई तीन, जहानाबाद नौ, कैमूर चार, कटिहार 29, खगड़िया आठ, किशनगंज 20, लखीसराय 20, मधेपुरा 18, मधुबनी 25, मुंगेर छह, मुजफ्फरपुर 25, नालंदा 18, नवादा 11, पटना 265, पूर्णिया 16, रोहतास 22, सहरसा पांच, समस्तीपुर सात, सारण 10, शेखपुरा दो, शिवहर तीन, सीतामढ़ी चार, सीवान 10, सुपौल 16, वैशाली सात और पश्चिमी चंपारण में 12 मरीज मिले हैं.


