द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 482 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,36,098 हो गई है. राजधानी पटना में आज 136 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,035 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया पांच, अरवल दो, औरंगाबाद 39, बांका सात, बक्सर चार, बेगूसराय तीन, भागलपुर 18, भोजपुर दो, दरभंगा पांच, पूर्वी चंपारण 13, गया नौ, गोपालगंज दो, जमुई पांच, जहानाबाद 15, कैमूर तीन, कटिहार 15, खगड़िया तीन, किशनगंज 13, लखीसराय चार, मधेपुरा 11, मधुबनी 12, मुंगेर 10, मुजफ्फरपुर 38, नालंदा 11, नवादा 19, पटना 136, पूर्णिया 13, रोहतास पांच, सहरसा दो, समस्तीपुर 15, सारण दो, शेखपुरा एक, शिवहर एक, सीवान 10, सुपौल 12 वैशाली 11 और पश्चिमी चंपारण में पांच मरीज मिले हैं.


