द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी सोमवार को एक साथ 457 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,35,616 हो गई है. राजधानी पटना में आज 155 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 6,105 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया आठ, अरवल छह, औरंगाबाद पांच, बांका तीन, बक्सर चार, बेगूसराय तीन, भागलपुर 15, भोजपुर तीन, दरभंगा आठ, पूर्वी चंपारण सात, गया 16, गोपालगंज एक, जमुई 15, जहानाबाद दो, कैमूर एक, कटिहार तीन, खगड़िया दो, किशनगंज पांच, लखीसराय तीन, मधेपुरा 10, मधुबनी पांच, मुंगेर एक, मुजफ्फरपुर 21, नालंदा 14, नवादा 16, पटना 155, पूर्णिया 29, रोहतास दो, सहरसा 29, समस्तीपुर 18, सारण 22, शेखपुरा एक, सीतामढ़ी तीन, सीवान सात, सुपौल न1 वैशाली चार और पश्चिमी चंपारण में एक मरीज मिले हैं.


