द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी गुरुवार को एक साथ 741 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,20,316 हो गई है. राजधानी पटना में आज 191 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 7,301 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 27, अरवल सात, औरंगाबाद 16, बांका आठ, बेगूसराय 12, भोजपुर 11, बक्सर नौ, भागलपुर 13, दरभंगा छह, पूर्वी चंपारण 17, गया 33, गोपालगंज आठ, जमुई सात, जहानाबाद 11, कैमूर चार, कटिहार 11, खगड़िया चार, किशनगंज सात, लखीसराय 10, मधेपुरा 14, मधुबनी 14, मुंगेर 19, मुजफ्फरपुर 30, नालंदा 37, नवादा 19, पटना 191, पूर्णिया 44, रोहतास 24, सहरसा 19, समस्तीपुर नौ, सारण 20, शेखपुरा 10, सीतामढ़ी तीन, सीवान 12, सुपौल 27, वैशाली चार और पश्चिम चंपारण से 24 मरीज मिले हैं.

