द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 846 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,19,034 हो गई है. राजधानी पटना में आज 205 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 7,882 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 75, अरवल छह, औरंगाबाद 18, बांका 11, बेगूसराय 14, भोजपुर नौ, भागलपुर 32, बक्सर आठ, दरभंगा पांच, पूर्वी चंपारण 14, गया 24, गोपालगंज नौ, जमुई 14, जहानाबाद 27, कैमूर दो, खगड़िया एक, किशनगंज नौ, लखीसराय सात, मधेपुरा 16, मधुबनी 12, मुंगेर आठ, मुजफ्फरपुर 35, नालंदा 51, नवादा 25, पटना 205, पूर्णिया 46, रोहतास 13, सहरसा 76, समस्तीपुर 13, सारण 17, शेखपुरा 10, शिवहर चार, सीतामढ़ी चार, सीवान तीन, सुपौल सात, वैशाली सात और पश्चिम चंपारण से आठ मरीज मिले हैं.

