द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी बुधवार को एक साथ 1,277 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,08,238 हो गई है. राजधानी पटना में आज 309 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,337 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 38, अरवल आठ, औरंगाबाद 25, बांका 14, बेगूसराय 14, भागलपुर 35, भोजपुर 34, बक्सर चार, दरभंगा पांच, पूर्वी चंपारण 66, गया 46, गोपालगंज 11, जमुई नौ, जहानाबाद 18, कैमूर पांच, कटिहार 25, खगड़िया छह, किशनगंज 39, लखीसराय 11, मधेपुरा 41, मधुबनी 20, मुंगेर 29, मुजफ्फरपुर 69, नालंदा 60, नवादा 23, पटना 309, पूर्णिया 53, रोहतास 19, सहरसा 41, समस्तीपुर 19, सारण 29, शेखपुरा 27, शिवहर दो, सीतामढ़ी 24, सीवान 28, सुपौल 39, वैशाली 21 और पश्चिम चंपारण से 11 मरीज मिले हैं.

