द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी शनिवार को एक साथ 1,173 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,03,060 हो गई है. राजधानी पटना में आज 251 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 11,882 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 59, अरवल एक, औरंगाबाद 19, बांका 11, बेगूसराय 17, भागलपुर 28 भोजपुर 27, बक्सर 11, दरभंगा 16, पूर्व चंपारण 34, गया 35, गोपालगंज 29, जमुई 15, जहानाबाद 23, कैमूर पांच, कटिहार 22, खगड़िया सात, किशनगंज 25, लखीसराय 25, मधेपुरा 45, मधुबनी 23, मुंगेर 26, मुजफ्फरपुर 58, नालंदा 28, नवादा 25, पटना 251, पूर्णिया 131, रोहतास 12, सहरसा 36, समस्तीपुर 12, सारण 12, शेखपुरा 18, शिवहर एक, सीतामढ़ी छह, सीवान 26, सुपौल नौ, वैशाली 12 और पश्चिम चंपारण से 15 मरीज मिले हैं.

