बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए भाजपा ने सियासत शुरु कर दी है. भाजपा खुलकर अब मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की गैर भाजपा सरकार पर हमले कर रही है। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का आरोह है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुंबई पुलिस बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस द्वारा गैरजिम्मेदराना व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। सांसद विवेक ठाकुर ने पूछा कि आख़िर क्यों महाराष्ट्र सरकार इस मामले की CBI जाँच नहीं चाहती? दाल में कुछ जरूर काला है।