झारखंड में मंगलवार को एक दिन में अबतक रिकॉर्ड 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। राजधानी रांची में सर्वाधिक 231 कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9744 पर पहुंच गया है। आज कोरोना से 2 संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अबतक कोरोना से कुल 109 मौतें हुई हैं। आज के ताजा मामलों में रांची में 231, पलामू में 128, गिरिडीह में 82, हजारीाबाग में 65, सिमडेगा में 47, कोडरमा में 42, धनबाद में 38, देवघर में 36 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।आज चतरा में 23 और पाकुड़ में 22 नए मामले सामने आए हैं।
इधर रांची के रिम्स में मंगलवार को कुल 1326 सैंपल की जांच की गई। इनमें 116 निगेटिव और 208 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां की रिपोर्ट में रिम्स में भर्ती 34, गढ़वा में 6, रांची में 47, रामगढ़ में 2 और पलामू में 119 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।