झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से 10 अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया जाएगा। ऐसे अधिकारियों की सेवा परिवहन विभाग को सौंप दी गई है। 13 अधिकारियों की सेवा भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग को सौंपी गई है। आठ अधिकारियों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी है। भरनो के बीडीओ विशाल कुमार को रामगढ़ का कार्यपालक दंडाधिकारी बनाया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब अग्रेतर कार्यवाही शुरू की जाएगी।