पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुएअ कहा है कि लालू राबड़ी शासनकाल के इतिहास को बिहार के नौजवानों को बताने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्यों घबरा रहे हैं। क्यों बिहार के नौजवानों को यह नहीं बताना चाहते हैं कि विकास के नाम पर बिहार में लालू राबड़ी शासनकाल में विनाश किया गया। अरविंद ने कहा जातीय दंगे, भूरा बाल साफ करो, व्यापारियों को हाफ करो और डॉक्टरों को साफ करो, लाठी घुमावन तेल पियावन रैली, अपहरण, बलात्कार, लूट-डकैती, रंगदारी टैक्स, चरवाहा विद्यालय, खेत सड़क समतलीकरण, प्रमुख विकसित उद्योग के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।
अरविन्द कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी शासन काल में बिहार में बाढ़ आती थी तो आपके पिताजी कहते थे कि मछली मारने का ट्रेनिंग चलेगा उसमें। अरविंद वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से कहा की हिम्मत है तो बिहार की जनता और नौजवानों को अपने माता-पिता के मुख्यमंत्री रहते उनके शासन काल के बिहार के विकास में किए गए पांच कार्यों की जानकारी देकर वोट क्यों नहीं मांगते।