चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत का बाहुबली यानी राफेल आज भारत आ रहा है। दोपहर में 5 राफेल विमानों का पहला बेड़ा आज दोपहर हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरेगा जिसके मद्देनजर पुलिस ने सैन्य अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पांच राफेल लड़ाकू विमानों को रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया मौजूद रहेंगे। राफेल की अंबाला में आज लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया है। जब राफेल विमान की लैंडिंग अंबाला में होगी तो पानी की बौछारों से इन्हें सलामी दी जाएगी।