लोजपा नेताओं के साथ बैठक में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार की अपनी ही एनडीए सरकार की व्यवस्था पर तंज कसा। उन्होंने बिहार में बाढ़ को लेकर भी व्यंगात्मक लहजे का ही इस्तेमाल किया है। चिराग ने कहा है कि अभी तो गंगा में बाढ़ आना बाकी ही है। कुछ नए जिले प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस बाढ़ से निपटने की भी व्यवस्था किये होंगे। उनके पास 15 साल के बाढ़ का अनुभव है।
ये पहला मौका नहीं है जब चिराग ने नीतीश को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी वह लगातार मुखर होकर कई मामलों में नीतीश कुमार और उनकी व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं।