झारखंड में सोमवार को 324 कोरोना संक्रमिताें की पहचान की गई है। आज गुमला में 42 कोरोना मरीज मिले। जबकि कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को रांची में 39, गिरिडीह में 18, रामगढ़ में 15, खूंटी में 14, गढ़वा तथा सिमडेगा में 13-13, प. सिंहभूम में दस, जामताड़ा में नौ, पूर्वी सिंहभूम तथा कोडरमा में सात-सात, गोड्डा में छह, सरायकेला में चार, चतरा में तीन, लातेहार में दो, लोहरदगा तथा देवघर मेंं एक-एक नए मरीज मिले। आज मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 324 हो गई है। आज 101 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हए हैं।
आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8769 पर पहुंच गया है। अबतक कुल 106 मौतें कोरोना से हुई हैं। इधर रांची के रिम्स में आज 70 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्स में सोमवार को 716 सैंपल की जांच की गई। इनमें 629 निगेटिव मिले हैं। आज रिम्स में 3, रांची में 5, गढ़वा में 9, खूंटी में 12, गुमला में 37, रामगढ़ में 4 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।