गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज और मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने हेलीकॉप्टर से गोपालगंज और मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का शनिवार को एरियल सर्वे किया। दोनों डीएम ने जानने की कोशिश की कि गंडक के जो तटबंध टूटे हैं, उससे कितना इलाका बाढ़ से प्रभावित है और उन इलाकों में राहत और बचाव कार्य कैसे चलाना है। इसको लेकर दोनों जिले के डीएम ने आज हेलीकॉप्टर से दोनों जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया। हालांकि खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को गोपालगंज के बिस्कोमान कैंपस में कुछ देर खड़ किया गया। उसके बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।
जानकारी के मुताबिक कल यानि शुक्रवार तक 03 प्रखंड बाढ़ प्रभावित थे। गोपालगंज के डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंता प्रमुख के साथ एरियल सर्वे कर यह जानने की कोशिश की कि किस किस इलाके में बाढ़ का पानी फ़ैल रहा है और कितने नए इलाके बाढ़ की चपेट में आ रहे है। अब इसी सर्वे के आधार पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।