रांची। राज्यभर के जेल में पदस्थापित काराधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। हजारीबाग के लोक नायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में पदस्थापित हामिद अख्तर को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नया काराधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पदस्थापित अशोक कुमार चौधरी को गिरिडीह जेल में तबादला किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जबकि, कुमार चंद्रशेखर को देवघर से हजारीबाग, अजय कुमार प्रजापति धनबाद से चाईबासा, अजय कुमार को उपकारा घाटशिला से धनबाद, सुनील कुमार को उपकारा खूंटी से गुमला, जितेंद्र कुमार को चाईबासा से देवघर और बेसरा निशांत राबर्ट को गुमला से खूंटी भेजा गया है।