झारखंड में आज रविवार को भी कोरोना वायरस से दो लोगों की जान चली गई। इनमें से एक धनबाद के और दूसरे रांची के सुखदेव नगर के रहने वाले थे। दोनों की मौत रिम्स में ही हुई है। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 55 हो गया है। आज रविवार को हुई मौत के बाद राज्य में अब कोराेना वायरस से 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। धनबाद के सूर्य विहार कॉलोनी के 68 साल के बुजुर्ग की मौत आज रिम्स में हो गई। यह कुछ दिनों पहले रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती हुए थे। दूसरे मरीज रांची के सुखदेवनगर के 65 वर्ष के बुजुर्ग हैं, जिनकी मौत आज हो गई। इन्हें सांस संबंधी बीमारी भी थी।