पटना: ‘बदलों बिहार – बनाओ बेहतर बिहार‘ अभियान के लेकर पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर अभियान से जुड़े पूर्व मंत्री नागमणी सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सिन्हा बिहार में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने का ऐलान कर चुके हैं। यह मोर्चा बिहार के मौजूदा सरकार के खिलाफ होगा। प्रदेश के प्रवासियों की विकट स्थिति को देखते हुए यशवंत सिन्हा ने यह मोर्चा बनाया है।
पटना पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में जो दुर्दशा बिहार के लोगों की हुई है वह बेहद शर्मनाक और अफसोसजनक है। सूबे के खराब हालात ने मौजूदा सरकार के विफल रणनीति और असंवेदनशीलता को उजागर किया है। ऐसी बीमार सरकार के नेतृत्व से बिहार को मुक्त करना है। बिहार की खोई इज्जत को पुनर्स्थापित करना है।
