सरकार के लाख दावों के बावजूद बिहार में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सूबे में पॉजिटिव केस की संख्या 9170 पर पहुंच गई है। वहीं रविवार को कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो गई है। मरने वाले मरीज नवादा, पटना, सासाराम और नालंदा के रहने वाले थे। पटना के एनएमसीएच में आज सुबह एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इस तरह से बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 62 पर पहुंच गई है।
